काठमांडू। काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (टीआईए) के परिसर में लॉकडाउन लगा दिया है। 1 फरवरी को एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे कुछ समूहों और राजनीतिक दलों के बयानों के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
स्थानीय प्रशासन ने गुरुवार से एक महीने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। हवाई अड्डा परिसर में पांच से अधिक लोगों को भूख हड़ताल, धरना, घेराव जुलूस, प्रदर्शन या सभा आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी।
मुख्य जिला अधिकारी ईश्वर राज पौडेल के आदेश के अनुसार गोल्डन गेट से एयरपोर्ट परिसर तक सभी सड़कों, डोमेस्टिक व इंटरनेशनल टर्मिनल एरिया, पार्किंग एरिया और एयरपोर्ट परिसर के सभी इलाकों में यह प्रतिबंध लागू रहेगा। प्रशासन ने कहा है कि हवाई अड्डों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में इकट्ठा होने से भीड़ द्वारा तोड़फोड़, आगजनी और अनियंत्रित गतिविधियां हो सकती हैं।
हालांकि, अन्य स्थानों पर जहां निषेधाज्ञा जारी नहीं की गई है, वहां प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संविधान के अनुसार, प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और इकट्ठा होने की स्वतंत्रता होगी।
विरोध कार्यक्रम के कारण सरकारी, सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचने पर आयोजकों को मुआवजा देना चाहिए।
सुनचाँदी
विनिमयदर
मिति रुपान्तरण
पेट्रोलको भाउ
तरकारी / फलफूल
AQI
मौसम
रेडियो लाइभ
बैंक ब्याजदर
युनिकोड टुल्स
सेयर मार्केट्स
सिनेमा बोर्ड
निर्वाचन पोर्टल

प्रतिक्रिया दिनुहोस्