काठमांडू। नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन (एनओसी) ने पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। एनओसी ने सोमवार दोपहर 12 बजे से पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं।

नेपाल आयल कॉर्पोरेशन (एनओसी) ने पेट्रोल की कीमत में 15 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है।

निगम के मुताबिक अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव के चलते कीमत बढ़ाई गई है।

निगम ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण कीमत बढ़ाने के लिए मजबूर किया गया है। निगम उपभोक्ताओं पर इसके प्रभाव के प्रति जागरूक और संवेदनशील है। ‘

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से इसका सीधा असर नेपाल में भी देखने को मिला है।